जामिया हिंसा: 10 गिरफ्तार, पुलिस का दावा- सभी का है आपराधिक रिकॉर्ड

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com)- जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर हुए 15 दिसंबर की रात को हुए बवाल में दिल्ली पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सभी युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है. हालांकि पुलिस ने यह भी साफ किया कि इनमें से कोई भी जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं है. पुलिस ने बवाल के दौरान बस जलाए जाने वाले मामले में आरोपी युवकों से पूछताछ शुरु कर दी है. वहीं पुलिस ने यह भी कहा है कि छात्रों को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उन पर रविवार की रात हुए बवाल में शामिल होने का आरोप है. इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है. हिंसा में चार सरकारी बसों को आग लगा दी गई थी. राहगीरों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया था. आरोप है कि पुलिस ने यूनिवर्सिटी के अंदर तक घुसकर आंसू गैस के गोले दागे थे.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

जामिया में भड़की हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दो केस दर्ज किए थे. पहला केस न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और दूसरा मामला जामिया नगर थाने में दर्ज किया गया. पुलिस ने आगजनी, दंगा फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान और सरकार काम में बाधा पहुंचाने के तहत केस दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

जामिया हिंसा के बाद नदवा कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ था. नदवा के गेट पर पथराव घटना हुई थी. वहीं डीयू के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर डीयू के अंदर दाखिल होने का भी आरोप लगा था.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page