जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारों व चर्च आदि के धर्मगुरूआंे से कोरोना वाइरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए की अपील

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com ) – कोरोना वाइरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारों व चर्च आदि के धर्मगुरूआंे से अपील करते हुए कहा है कि विश्व भर के विशेषज्ञो के अनुसार भीड़-भाड़ या किसी भी जमावड़े के कारण कोरोना वाइरस संक्रमण के फैलने की संभावना सर्वाधिक रहती है। श्री बंसल ने सभी धर्मों के धर्मगुरूओं को कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भीड़-भाड़ या किसी भी जमावड़े को टालने या सम्भवतः हो सके तो स्थगित करने की सलाह दी है। उन्होने धर्मगुरूओ से अनुरोध करते हुए कहा है कि धार्मिक संस्थानोे के आवागमन को पूर्णतः बन्द किया जाए यदि आवश्यक है तो जो भी धार्मिक संस्थानो मे लोग आ रहे है, कोरोना वाईरस के संक्रमण को देखते हुए एक-दूसरे के बीच उचित दूरी बनाये रखें तथा एक साथ लोगो को इकठ्ठा न होने दिया जाए। उन्होंने कोरोना वाइरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगो से अपील की है कि सरकारी कार्यालयो मे अनावश्यक रूप से न आये केवल अति आवश्यक कार्य होने पर ही कार्यालयों में जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page