देश में कोरोना वायरस के 328 नये मामले चौबीस घंटे में सामने आये

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com)- देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि देश में चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 328 नये मामले सामने आये हैं. वहीं चौबीस घंटे में 12 लोगों की मौत कोरोना के संक्रमण से हुई है.

लव अग्रवाल ने बताया कि देश में सामने आये कुल 1965 मामलों में से 400 मामले मरकज में शामिल तब्लीगी जमात के लोगों के हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

वहीं महाराष्ट्र के धरावी बस्ती में एक कोरोना वायरस मरीज की मौत होने के बाद इलाके को सील किया कर दिया गया है. इसके अलावा महाराष्ट्र में तीन दिन का एक बच्चा कोरोना से संक्रमित पाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

बच्चे के साथ ही उसकी 26 वर्षीय माँ भी कोरोना से संक्रमित पायी गई है. बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म 26 मार्च को मुंबई के चेंबुर अस्पताल में हुआ था. वहीं दिल्ली में 24 घंटे में 32 नये मामले सामने आये हैं, जिसमें से 29 मामले निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हुए लोगों के हैं.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page