नैनीताल जिले के लगभग 100 भूतपूर्व सैनिकों ने कोरोना से लड़ने को मदद पहुंचाने के लिए बढाये हाथ
नैनीताल (nainilive.com) – जिलाधिकारी सविन बंसल की अपील पर जिले के लगभग 100 भूतपूर्व सैनिकों ने कोरोना संक्रणम के दौरान प्रशासन को मदद पहुंचाने के लिए हाथ बढाये हैं। सेना के सेवानिवृत्त कैप्टर, सुबेदार मेजर, एसीपी नायब सुबेदार,हवलदार, नायक, लांसनायक, सिपाही एवं पीओ ने अपना विवरण जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराया है। जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सेवानिवृत्त डा0 आरएस धपोला ने बताया है कि जिलाधिकारी श्री बंसल की अपील से प्रेरित जिले के 88 भूतपूर्व सैनिकों द्वारा रविवार तक कोरोना संक्रमण मे सेवा देने का सहमति पत्र उपलब्ध कराया है। डा0 धपोला ने जिलाधिकारी नैनीताल से पूर्व सैनिको को प्रशिक्षण देने, पूर्व सैनिकों का बीमा कराने, लाकडाउन कफर््यू, ड्यूटी पास, परिवहन सुविधा तथा आत्मसुरक्षा उपकरण जैसे, पीपीई, मास्क, दस्ताने तथा सैनिटाइजर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त