नैनीताल नगर कांग्रेस ने लालटेन यात्रा को लेकर भरी हुंकार , सैकड़ों कार्यकर्त्ता करेंगे भागीदारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा की त्रिवेंद्र रावत सरकार के उत्तराखंड में ३ सालों में हुए विकास कार्यों को खोजने के लिए कांग्रेस की लालटेन पदयात्रा को लेकर नैनीताल क्लब में रैली की तैयारी एवं नगर कार्यकारिणी के गठन को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बीते दिन संपन्न हुई.

बैठक में बोलते हुए अनुपम कबड़वाल ने कहा की २६ फ़रवरी को कांग्रेस लालटेन पदयात्रा निकालेगी, जो की हल्द्वानी में एम् बी इंटर कॉलेज के सामने वाले मैदान से प्रात १०.३० पर शुरू होगी एवं रामलीला मैदान तक जायेगी , जिसमे नैनीताल से भी सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही

बैठक में बोलते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल एवं जन विरोधी है. बैठक में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा की गैस एवं पेट्रो प्रदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि , सर्किल रेटों में असीमित वृद्धि , बेरोजगारी दर के चरम पर पहुँचने आदि को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल इस लालटेन पदयात्रा के द्वारा खोली जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

बैठक में पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल , नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, भीमताल के ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडेय, वरिष्ठ नेता हेम आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी ‘ मंटू ‘, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू बिष्ट , भावना भट्ट , मुन्नी तिवारी, सुनील महरा सहित काफी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page