बोले केजरीवाल -अगर फिर चुने तो स्कूल फीस पर आगे भी रखेंगे नियंत्रण

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com )-  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगर वह फिर से चुने जाते हैं तो उनकी सरकार स्कूल फीस पर नियंत्रण जारी रखेगी, जैसा कि उन्होंने पिछले पांच सालों में किया है। हिंदी में लिखे गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली में एक ‘ईमानदार सरकार’ है, तब तक अभिभावकों को स्कूल की फीस के बारे में फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली के किसी भी प्राइवेट स्कूल को फीस की मनमानी नहीं करने देंगे। पिछले पांच सालों की तरह आगे भी फीस पर नियंत्रण रखेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

साल, 2015 में निर्वाचित होने के बाद केजरीवाल सरकार ने निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी और यहां तक कि सरकार ने फीस वृद्धि पर अनियमितता पाए जाने पर स्कूल को फीस वापस करने के लिए भी मजबूर किया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page