भीमताल के दूरस्थ ग्राम उडुवा पट्टी पिनरौ में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन 7 नवम्बर को
नैनीताल (nainilive.com) – शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्ष्ता में 7 नवम्बर गुरूवार को विकासखण्ड भीमताल के दूरस्थ ग्राम उडुवा पट्टी पिनरौ में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बहुद्देशीय शिविर में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा स्टाॅल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारियाॅ दी जायेंगी। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन प्रपत्र भरवाये जायेंगे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण के साथ ही कुपोषित बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाये जायेंगे व उपकरण वितरित किए जायेंगे व नशा मुक्ति, पोषण, परिवार कल्याण, टीकाकरण हेतु काउंसिलिंग की जायेगी, शिविर में आने वाले बच्चों का टीकाकरण भी किया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रमाणपत्र, बाल विकास विभाग द्वारा बेबी किट, कलरिंग किट, स्वच्छता किट, डिक्शनरी, सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जाएगा। उद्यान, पशुपालन, कृषि, सहकारिता आदि विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर काश्तकारों एवं पशुपालकों को दवा वितरण के साथ विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। शिविर में नेटकनेक्टिविटी के अनुसार आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए जायेंगे। शिविर में विद्युत, पेयजल, शिक्षा, जिला पंचायत, पर्यटन, आपूर्ति, श्रम आदि विभागों द्वारा भी स्टाॅल लगाकर जनता को लाभांवित किया जाएगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार की नई तैनाती
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश