विराट कोहली ने गंवाया नंबर वन का ताज , स्मिथ फिर बने नंबर एक

Share this! (ख़बर साझा करें)

दुबई ( nainilive.com)- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में पहले क्रिकेट टेस्ट में अपने निराशाजनक प्रदर्शन से आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना नंबर एक ताज गंवा दिया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ फिर से नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान हो गए हैं.

विराट ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया था. उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में 19 रन बनाए थे जिसका खामियाजा उन्हें अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवाने के साथ भुगतना पड़ा. विराट को इस प्रदर्शन से 22 रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ और वह 928 अंकों से 906 अंकों पर खिसक आए.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

स्मिथ के 911 अंक हैं और उन्होंने टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली है. हालांकि विराट और स्मिथ के बीच महज पांच अंकों का फासला है और विराट के पास दूसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर दोबारा नंबर एक स्थान हासिल करने का मौका रहेगा.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page