हिमाचल प्रदेश में भूकंप का झटका, तीव्रता 3.6
शिमला ( nainilive.com)- हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई है. भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसके झटकों का अहसास नहीं हो पाया. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है.
इससे पहले 3 जनवरी को भी हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगातार भूकंप के झटके लगे थे. ऐसे में हिमखंड गिरने का खतरा भी बना हुआ है.
बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
इससे पहले गुरुवार शाम 7:38 बजे भूकंप का झटका आया था, फिर शुक्रवार सुबह 10:46 बजे दोबारा झटका महसूस हुआ. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 आंकी गई थी. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार छह से आठ जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे से प्रदेश में मौसम साफ हो गया है. शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार की नई तैनाती
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश