नैनीताल में गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़ , 02 पिकअप वाहन पकड़े गए, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का खाद्य आपूर्ति विभाग एवं तल्लीताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में भंडाफोड़ हुआ है। दिनांक 24.04.2025 को थाना तल्लीताल पुलिस ने गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते 02 पिकअप वाहन में पकड़े गए, 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर की सूचना पर ज्ञात हुआ है कि दो पिकअप वाहन, जिनमें इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हैं, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं, जिनका प्रयोग अवैध रूप से कालाबाजारी हेतु किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डांट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो पिकअप वाहन क्रमांक UK04CC1748, UK04CC1896 को रोका गया। जांच करने पर दोनों वाहनों में क्रमशः 30 (23 भरे, 7 खाली) एवं 28 (17 भरे, 11 खाली) कमर्शियल इंडेन गैस सिलेंडर पाए गए।
वाहन चालक व सहायक क्रमशः- सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई, तल्लीताल तथा अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल निवासी गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल, हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क, मल्लीताल, गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड, मल्लीताल उक्त सभी व्यक्ति वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे एवं सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में ASI सुनील कुमार, का0 अमित कुमार शामिल रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित