नैनीताल में अवैध रूप से पार्क वाहनों पर तल्लीताल पुलिस ने की कार्यवाही

NainiLive_logo_419x236
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com ) – नैनीताल में सड़क पर अवैध रूप से वाहनों का पार्क किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है . हालाँकि पुलिस द्वारा माल रोड सहित व्यस्तम चौराहों पर लगातार कार्यवाही जारी है , लेकिन नगर के अधिकतम संकरे संपर्क मार्गो पर टैक्सी चालकों सहित प्राइवेट वाहनों द्वारा भी अवैध रूप से वहां पार्क किये जा रहे हैं . नगर के पोस्ट आफिस मार्ग , सीआरएसटी रोड , जिला पंचायत रोड आदि में लोगों द्वारा अवैध रूप से वाहन पार्क किये गए हैं , जिस पर बीती रात्रि को एसएसपी नैनीताल के आदेशों के क्रम में जिला पंचायत रोड में सड़क पर पार्क वाहनों के खिलाफ तल्लीताल पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गयी।

उपनिरीक्षक दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में चीता मोबाइल अमित गेहलोत एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्र में सड़क पर पार्क वाहनों का चालान किया गया। पुलिस द्वारा पहले भी इन क्षेत्रों में लोगों को सडकों पर वाहन पार्क न करने को लेकर चेतावनी दी गयी थी , जिसके बाद यह कार्यवाही की गयी है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page