अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत में अल्टो कार दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत, 4 घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संजय पांडे, ताड़ीखेत ( nainilive.com)- अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत से आज शनिवार का दिन दुखद समाचार लेकर सामने आया. आज सुबह ताड़ीखेत हाइडल के पास बड़े मोड़ से एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना में कुशल सिंह रौतेला निवासी एराडी का निधन हो गया . कुशल सिंह रौतेला जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यरत मदन सिंह रौतेला के पिता थे. कार में सवार अन्य चार लोगों में श्रीमती अनुराधा पत्नी श्री कुलदीप बिष्ट गनियादोली को गम्भीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद ताड़ीखेत से रानीखेत हॉस्पिटल को रेफर कर दिया था. श्री करन पुत्र विनोद वाल्मीकि और चालक लाखन सिंह को भी मामूली चोटें आयी हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page