नैनीताल में आरटीपीसीआर व रैपीड एंटीजन टैस्ट में फिर 11 पॉजिटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com ) – नगर में फिर एक बार एक पुलिस कर्मी सहित 11 कोरोना संक्रमितों के आने से हड़कंप मच गया है। बतादें कि शुक्रवार को हल्द्वानी भेजे गए सैम्पलों में से दर्जन भर लोगों की रिपोर्ट सोमवार को आई। जिसमें छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पांच लोग रैपीड एंटीजन टैस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


बीडी पांडे के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सोमवार को 18 रैपीड एंटीजन टैस्ट किए गए थे जिसमें तल्लीताल के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से एक तल्लीताल थाने का पुलिस कर्मी है। और चार एक ही परिवार के लोग हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

इसके अलावा छह लोग आरटीपीसीआर टैस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें एक पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, दो लोग मल्लीताल निवासी व 3 लोग तल्लीताल के हैं। तल्लीताल में मॉल रोड के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी , उनकी पत्नी सहित 3 वर्षीय पुत्री एवं माता और नगर निवासी पूर्व सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. डॉ. धामी ने बताया कि दो लोगों को होम आइसोलेट किया गया है, एक व्यक्ति को हल्द्वानी भेज दिया गया है। जबकि बाकी संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। इसके अलावा संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page