कोरोना के उत्तराखंड में आज आये 127 मामले

कोरोना के उत्तराखंड में आज आये 127 मामले

कोरोना के उत्तराखंड में आज

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने रोज शतकीय पारी खेलनी शुरू कर दी है . बीते दिनों आये 199 व् १२० व् 239 मामलों के बाद आज फिर राज्य में कोरोना ने शतक पूरा कर दिया है. राज्य में आज फिर 127 नए मामलों के सामने आने से स्वास्थय विभाग के साथ साथ प्रशासन की चिंता का बढ़ना तय है. आज आये 127 मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4642 पर पहुँच गयी है. इनमे से 3212 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। आज आये मामलों में सर्वाधिक हरिद्वार जिले में 95 मामले, देहरादून में 7 मामले , नैनीताल में 9 ,अल्मोड़ा में 3 , टिहरी गढ़वाल में 6 , उत्तरकाशी में 7 मामले सामने आये हैं.

वहीँ 96 कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का भी समाचार है. आज सायं 7 :00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में कुल 1338 केस राज्य में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव हैं. उत्तराखंड में कोरोना का डॉबलिंग रेट बीते 7 दिनों में 21.93 दिन है, वहीँ राज्य में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 69.19 % है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page