मुंबई एयरपोर्ट पर 13 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त, पेट मे छुपाए थे 87 कैप्सूल

Share this! (ख़बर साझा करें)

मुंबई (nainilive.com) – कस्टम विभाग ने मुंबई में ड्रग्स स्मगलिंग के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 13 करोड़ रुपए के मूल्य का ड्रग्स जब्त किया गया है. ड्रग्स के इस बड़े जखीरे में बड़ी तादाद में कोकीन बरामद हुई है. इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है. इस आरोपी के पास से कोकीन के 87 कैप्सूल जब्त किए गए हैं. मुंबई कस्टम विभाग ने जिस आरोपी से यह ड्रग्स बरामद किया उसने कोकीन के 87 कैप्सूल अपने पेट में छुपा कर रखे थे.

पेट के अंदर 13 करोड़ रुपए के करीब के कोकीन के 87 कै्प्सूल को छुपा कर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आए शख्स को मुंबई कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ा. आरोपी को अरेस्ट कर उससे पूछताछ शुरू है. यह आरोपी घाना का रहने वाला है. इसके पास से 1300 ग्राम कोकीन बरामद की गई है. 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

आरोपी को 28 अगस्त को ही पकड़ा गया था. उससे पूछताछ की गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल में तीन दिनों के भीतर उसके पेट से 13 करोड़ के मूल्य की कोकीन के 87 कैप्सूल निकाले गए. जब्त किए हुए ड्रग्स का वजन 1300 ग्राम है. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में मुंबई कस्टम विभाग की यह बहुत बड़ी कार्रवाई है.

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

पश्चिम अफ्रीका के घाना के रहने वाले इस अरेस्ट किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. ऐन गणेश उत्सव के दौरान इतनी बड़ी तादाद में ड्रग्स मिलने से हड़कंप मच गया है. अभी और त्योहार आने वाले हैं. नवरात्रि आने वाली है. इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए जाने के बाद मुंबई एयरपोर्ट में सुरक्षा बंदोबस्ती और अधिक टाइट कर दी गई है. इन बरामद हुए ड्रग्स को लेकर कई तरह की शंकाएं व्यक्त की जा रही है. आरोपी से इस बारे में विस्तार से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page