सादगी से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 133 वीं जयन्ती

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क, नैनीताल, (nainilive.com) – भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 133 वीं जयन्ती कोविड-19 संक्रमण के चलते सरोवर नगरी के पन्त पार्क में पूर्ण सादगी से मनाई गई।

सादगी से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 133 वीं जयन्ती
सादगी से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 133 वीं जयन्ती

पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी अजय रौतेला सहित अपर आयुक्त संजय खेतवाल, एएसपी राजीव मोहन, एसडीएम विनोद कुमार, भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त जन्म दिवस समारोह समिति के मुख्य संयोजक पूरन मेहरा, संयोजक गोपाल रावत, कोर्डिनेटर ललित भट्ट, राजेश कुमार के अलावा चन्द्रेक बिष्ट, राजीव लोचन साह, मनोज जोशी, केएस रौतेला, दया किशन पोखरिया आदि ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग


कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मात्रम गीत से किया गया। कार्यक्रम में ईश्वर बहुगुणा को उत्कृष्ट कार्य हेतु शाॅल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद के सरकारी कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में भी भारत रत्न पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

यह भी पढ़ें 👉  ईद पर्व एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत दुपहिया वाहनों हेतु विशेष यातायात व्यवस्था लागू


इस अवसर पर सीओ विजय थापा, अधिवक्ता केएस रौतेला, प्रोफेसर अजय अरोरा, जीत सिंह आनन्द, अभिषेक मेहरा, विश्वकेतु वैद्य, अजय कुमार, विकास जोशी, बहादुर सिंह बिष्ट, विक्की कुमार, सचिन सोनकर, विशाल वर्मा, पंकज राठौर, अरविन्द पडियार, भूपेन्द्र रौतेला, नवीन पाण्डे, विशाल वर्मा आदि उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page