श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में 16 नामांकन पाए गए सही

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीन वर्षीय निर्वाचन 2022–2025 के लिए आज बुधवार को नामांकन की जांच की गई तथा सभी 16 नामांकन सही पाएं गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार साह, चुनाव अधिकारी भुवन बिष्ट पर्यवेक्षक हरीश सिंह राणा एवं पर्यवेक्षक डॉ ललित तिवारी इस दौरान उपस्थित रहे ।

कैलाश जोशी, ललित मोहन साह, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्र लाल शाह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक साह, किशन सिंह नेगी, भीम सिंह कार्की, आलोक चौधरी, विमल कुमार साह, मनोज जोशी के नामांकन पत्र की जांच की गई गई ।कल दिनांक 3नवंबर को 11से 3बजे दिन में वापसी का समय निर्धारित है। दिनांक 6 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी एवं उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page