उत्तर प्रदेश के 183 प्रवासियों को सरकारी वाहनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश बहेडी के लिए किया रवाना

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी (nainilive.com) – सरकार के प्रयासों से लाकडाउन मे उत्तराखण्ड मे फंसे प्रवासियों को उनके प्रदेश, घर भेजने की कवायद शुरू, इस क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा हल्द्वानी व रामनगर मे विभिन्न सेन्टर होम (राहत शिविरों) मे रखे गये उत्तर प्रदेश के 183 प्रवासियों को सरकारी वाहनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश बहेडी के लिए रवाना किया गया।


नगर मजिस्टेट प्रत्यूष सिह ने बताया कि हल्द्वानी, लालकुआं के विभिन्न सेन्टर होम (राहत शिविरों) मे रह रहे 124 यूपी के प्रवासियों को शनिवार को उत्तर प्रदेश के ट्रांजिट आश्रय स्थल गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेडी को भेजा गया। इसी तरह उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि रामनगर के विभिन्न सेन्टर होमों मे रह रहे उत्तर प्रदेश, बहेडी के 59 प्रवासियों को रोडवेज बस द्वारा भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’


नगर मजिस्टेट प्रत्यूष सिह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को बहेडी भेजने सम्बन्धित वार्ता भी बरेली जिला प्रशासन के साथ ही ज्वांईट मजिस्टेट/उप जिलाधिकारी बहेडी से भी हो चुकी है, बहेडी में पहुच रहे प्रवासियों हेतु सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page