नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार अफजल हुसैन ” फौजी भाई ” को मातृ शोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार अफजल हुसैन ” फौजी भाई ” एवं उनके अनुज पत्रकार अजमल हुसैन की माताजी मकसूदा सिद्दिक्की का आज दोपहर निधन हो गया. ८५ वर्षीया मकसूदा सिद्दीकी को शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण स्वास्थय परिक्षण कराया गया था , और रिपोर्ट सामान्य आयी थी. आज दोपहर उनका रमज़ान के पवित्र महीने के बीच में निधन हो गया। मकसूदा सिद्दीकी अपने पीछे तीन पुत्र अजहर हुसैन, अफ़ज़ल हुसैन ‘फौजी भाई ‘, अज़मल हुसैन और चार विवाहित पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं है. नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित सभी पत्रकार साथियों ने दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रदान की है. अभी देर सायं उन्हें सुपुर्दे ख़ाक कर दिया जाएगा।

nainilive.com को ओर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हैं, और शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page