दिल्ली मास्क नहीं पहनने पर लोगो से वसूला 90 लाख का चलन
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले और मौतों के आंकड़े बढ़ने के बाद भी दिल्ली नहीं सुधर रही है. बीते 24 घंटों में कोरोना नियमों में अवहेलना करने पर दिल्ली वासियों ने जिला प्रशासन को 90 लाख से अधिक का जुर्माना भरा है. कोरोना नियमों को लेकर सबसे अधिक लापरवाही दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पाई गई है. वहीं, सबसे कम चालान नई दिल्ली इलाके में किए गए हैं.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मास्क न पहनने को लेकर 780 चालान किए गए हैं. केवल मास्क से ही यहां से प्रशासन ने 15 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है. इसके बाद मास्क को लेकर सबसे अधिक 730 चालान पूर्वी दिल्ली में किए गए हैं. साथ ही यहां पर पांच चालान शारीरिक दूरी का पालन न करने को लेकर किए गए हैं. यहां किए गए कुल 735 चालान से प्रशासन को 14 लाख 70 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. वहीं, उतरी दिल्ली में मास्क न पहनने पर 583 और शारीरिक दूरी को लेकर 40 चालान किए गए हैं.
खुले में थूकने को लेकर सबसे अधिक नौ चालान उतरी दिल्ली में किए गए हैं. वहीं, पान, गुटका और तंबाकू खाकर थूकने पर सिर्फ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो चालान किए गए हैं.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी