बिग ब्रेकिंग : टीआरसी सूखाताल में क्वारन्टीन दो लोगो की रिपोर्ट आई पोजेटिव।

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- दिल्ली से लौटे बेतालघाट निवासी 16 वर्षीय व 45 वर्षीय दो लोगो की कोरोना रिपार्ट पोजेटिव आई है। दोनो को टीआरसी में क्वारन्टीन किया गया था। और बीते 1 जून को दोनो के सैम्पल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे।

बता दे कि 25 मई को बस में दिल्ली से पिता, बेटा व बेटी हल्द्वानी पहुंचे थे। हल्द्वानी में स्वास्थ्य जांच के दौरान बेटी कोरोना पोजेटिव निकली थी। जिसके बाद बेटी को हलद्वानी आइसोलेट कर दिया गया था।
जिसके बाद पिता और पुत्र को 28 मई को स्वास्थ्य जांच के बाद सूखाताल क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था। जिसके बाद एक जून को दोनों का सैम्पल कोरोना जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया था। जो कोरोना पोजेटिव निकला है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : मक्कार स्पोर्ट्स क्लब ने जीता स्व.एनके आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

बीडी पांडे अस्प्ताल के पीएमएस डॉ धामी ने बताया कि दोनों को ही नगर के बारापत्थर स्थित रियो ग्रैंड होटल में बनाए गए कोविड केयर सैंटर में भेज दिया गया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page