सागौन के 41 फ्रेम और पिकअप पकड़ी , वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को सीज किया गया
न्यूज़ डेस्क , खटीमा ( nainilive.com )- किलपुरा रेंज की टीम ने पिकअप में अवैध रूप से ले जाई जा रही सागौन की लकड़ी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वन विभाग ने वाहन से सागौन के 41 फ्रेम बरामद करते हुए वाहन को सीज कर दिया है। वन विभाग की टीम मामले में वाहन स्वामी का पता लगाने में जुटी है।
किलपुरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद्र उप्रेती को मुखबिर से वाहन द्वारा अवैध लकड़ी ले जाने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने कंजाबाग श्रीपुर विछुवा मार्ग पर पिकअप (यूके 06 सीए 9661) को रोका। वनकर्मियों को देखते ही चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। जांच के बाद टीम ने पिकअप से सागौन के 41 फ्रेम बरामद किए। टीम ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। रेंजर उप्रेती ने कहा कि आगे की कारवाई जारी है और वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।
किलपुरा रेंज के पूर्व वन क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार तिवारी को पिछले दिनों अवैध लकड़ी को लेकर जारी ऑडियो के वायरल होने के बाद न केवल निलंबित कर दिया गया था बल्कि रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। इसके बाद जीवन चंद्र उप्रेती को किलपुर का चार्ज दिया गया है। टीम में अमर सिंह, लालजी, त्रिभुवन सिंह, हरीश, रमेश आर्य शामिल रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun