हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बीते 24 घंटों में 7 मरीजों की कोरोना से मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बीते 24 घंटों में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गयी है. मरने वालों में 4 मरीज नैनीताल जिले से एवं 3 मरीज उधम सिंह नगर जिले के हैं. सुशीला तिवारी चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण जोशी ने बताया की गदरपुर सीएचसी में कार्यरत 44 वर्षीय कर्मी को मधुमेह एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियों के चलते शनिवार को एडमिट किया गया था, जिनकी कोरोना से मृत्यु हो गयी। वहीँ खटीमा निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति को शुगर, किडनी एवं निमोनिया की शिकायत थी. रुद्रपुर निवासी 65 वर्षीय महिला को ह्रदय रोग सहित शुगर की बीमारी के चलते कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक दुष्कर्म मामले को लेकर कांग्रेस का नैनीताल में धरना प्रदर्शन

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक

नैनीताल जिले के ज्योलिकोट निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति को पैरालिसिस एवं ह्रदय सम्बन्धी बीमारी के चलते कोरोना संक्रमण से निधन हो गया , वहीँ रानीबाग़ निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को ह्रदय सम्बन्धी बीमारी थी। 59 वर्षीया जज फार्म निवासी व्यक्ति को शुगर सहित ह्रदय रोग से ग्रसित थे तो कमलुवागांजा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति मैनेनजाइटिस सहित मिर्गी रोग से ग्रसित थे, जिन्हे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

यह भी पढ़ें : प्रशांत भूषण पर अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 1 रूपये का जुर्माना

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page