नैनीताल में हुई एक नयी शुरुआत , अब माल रोड में दौड़ेंगे ई-रिक्शा

नैनीताल में हुई एक नयी शुरुआत , अब माल रोड में दौड़ेंगे ई-रिक्शा

नैनीताल में हुई एक नयी शुरुआत , अब माल रोड में दौड़ेंगे ई-रिक्शा

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में आज एक नया अध्याय और जुड़ गया जब नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम प्रतीक जैन ने संयुक्त रूप से माल रोड में ई -रिक्शा के संचालन को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। नैनीताल में इसके साथ ही माल रोड पर अब ई -रिक्शा दौड़ने लगी हैं। ई -रिक्शा के संचालन को लेकर बीते २ सालों से लगातार कवायद चल रही थी , जिसमे काशीपुर की एक फर्म द्वारा परिक्षण के तौर पर 2 ई -रिक्शा लाये गए थे , लेकिन बात नहीं बन पायी थी।

इस बार जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल एवं पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के संयुक्त प्रयासों से नगर में आज से यह सेवा शुरू कर दी गयी है। शुरुआत में 5 ई -रिक्शा चलाये जा रहे हैं , जिन्हे बाद में आवश्यकता अनुरूप बढ़ा दिया जायेगा। एक तरफ का किराया 10 रुपया प्रति सवारी रखा गया है। इधर नगर में ई -रिक्शा के संचालन की शुरुआत से नागरिकों में इसके प्रति ख़ासा उत्साह दिखा। आज अधिकतर लोगों ने ई -रिक्शा में सवारी की। एक बार में इसमें 5 से 6 व्यक्ति बैठ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन

आज इस उद्धघाटन कार्यक्रम में एसडीएम प्रतीक जैन , पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी , अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा सहित वार्ड मेंबर और अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page