फड़ – खोखा व्यवसायियों के साथ है आप -दुम्का

फड़ - खोखा व्यवसायियों के साथ है आप -दुम्का

फड़ - खोखा व्यवसायियों के साथ है आप -दुम्का

Share this! (ख़बर साझा करें)

कुमाऊँ आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

छूटे हुये समस्त पात्र व्यवसायियों को लिस्ट में शामिल करने कि मांग की…

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- फड़ खोखा व्यवसाय करने से उन्मोचित किये गये व्यवसायियों के साथ आम आदमी पार्टी नैनीताल साथ देने आ गयी है, इसी क्रम में नैनीताल विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का के नेतृत्व में लिस्ट से बाहर किये गये पुराने व्यवसायी कुमाऊँ आयुक्त के दरबार में फरियाद लेकर पहुंचें, जहां ज्ञापन सौंपते हुये श्री दुम्का ने कहा कि लॉकडाउन से बंद पड़े व्यवसाय अनलॉक के बाद खुल तो गये जिसमें बड़े बड़े शॉपिंग मॉल भी शामिल हैं लेकिन दो वक्त की रोटी खोखा – फड़ के सहारे चलाने वाले व्यवसायियों को रोजगार खोलने की अनुमति नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

यह भी पढ़ें : नंदा देवी महोत्सव पर विशेष : श्री नंदा देवी महोत्सव से पर्यावरण संरक्षण

काफ़ी विरोध और मा. उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन होने पर न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने के बाद नगर पालिका से पुराने व्यवसायिओं की लिस्ट नगर पालिका द्वारा मांगी गयी, नगर पालिका ने फड़ -खोखा यूनियन से लिस्ट मांगी यूनियन ने भी आनन -फानन में लिस्ट बनाकर नगर पालिका को सौंप दी. नगर पालिका ने उसी आधार पर उच्च न्यायालय को लिस्ट उपलब्ध कराई। पंत पार्क में फड़ लगाने कि अनुमति तो मिल गयी लेकिन वे लोग उनकी लिस्ट से बाहर हो गये जो वाक़ई में सबसे पुराने फड़ व्यवसायी थे. इस पर कुमाऊं आयुक्त ने तुरंत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल को फ़ोन पर आदेश किये कि दस्तावेज़ों के आधार पर इन ग़रीब फड़ व्यवसायियों को अनुमति प्रदान करें, साथ ही आयुक्त ने फड़ व्यवसायियों को शीघ्र ही उचित निस्तारण का आश्वाशन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

यह भी पढ़ें : नैनीताल चिड़ियाघर के वन्यजीव का भरण पोषण हुआ मुश्किल

वहीं श्री दुम्का ने कहा कि जो भी पात्र खोखा फड़ व्यवसायी हैं जिनको लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है लेकिन वे उचित पात्र हैं तो आम आदमी पार्टी उनकी आवाज़ बनेगी और न्याय मिलने तक साथ देगी फिर चाहे मा. उच्च न्यायालय का दरवाज़ा ही क्यों न खटखटाना पड़े, ज्ञापन देने वालों में रमेश चंद्र, अजय सिंह, बॉबी डे, विजय साह, प्रेमवती, पूरन बिष्ट आदि रहे.

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

यह भी पढ़ें : शुल्क माफ किये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page