Actress श्रद्धा कपूर जल्द रचाएंगी अपने बॉयफ्रेंड रोहन से शादी?, जानें क्या है फैमिली का Reaction

Entertainment न्यूज डेस्क (nainilive.com)- बॉलीवुड गलियारों में हमेशा एक्टर और एक्ट्रेस की शादी के किस्से महशूर रहते है। अपने पसंदीदा कालाकारों की पर्सनल लाइव के बारे में जानने के लिए फैंस ही उत्साहित रहते है। इसी बीच बॉलीवुड की दुनिया से एक जानी मानी एक्ट्रेस की शादी की खबरे सामने आईं है। वो और कोई नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं और जल्द ही उनसे शादी भी कर सकती है।
आपको बता दे कि अब श्रद्धा कपूर के परिजनों की तरह से एक्ट्रस की शादी को लेकर रिएक्शन सामने आया है और उनकी कजिन प्रियांक ने शादी की अफवाहों पर बात करते हुए कहा, ‘नो कमेंट्स, मैं क्या बोलू यार, लेकिन हां अगर आप इसके बारे में सोच रहे हैं तो आपको सोचना ही चाहिए, जितने ज्यादा हो उतना अच्छा’।
साथ ही बताते चले कि श्रद्धा कपूर अपनी नीजि जिदंगी को लेकर ज्यादा खुलकर मीडिया के सामने नहीं आती है और लेकिन एक्ट्रस और रोहन श्रेष्ठ कई बार एक साथ स्पोट भी किया जा चुके है। वही अब फैंस को इंतजार है कि दोनों ही कपल के आधिकारिक घोषणा का।



