नए साल क्रिसमस, व बढ़ते कोविड केसों के चलते प्रशासन ने किया होटलों का निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नए साल व क्रिसमस पर काफी संख्या में देश के कई राज्यो से पर्यटक जश्न मनाने सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचते है। जिसके चलते आज शनिवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के विभन्न होटलों का निरीक्षण किया गया।

एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि जनपद में लगातार बढ़ रहे कोविड के चलते व नए साल व क्रिसमस के लिए भारी संख्या में लोगो नैनीताल पहुँचते है जिसके चलते आज होटलों में होटल स्वामियों द्वारा कोविड के नियमो का पालन किया जा रहा है या नही इसका निरीक्षण किया गया। इस दौरान मल्लीताल स्थित डोमिनोज में कोविड के नियमो का उल्लंघन करते हुए पाया गया जिसपर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

उन्होंने कहा सभी को निर्देश दिए गए कि कोविड के नियमो का सख्ती से पालन करना होगा होटल में प्रवेश से पहले ग्राहकों की थर्मल स्कैनिंग कर ही अंदर प्रवेश दिया जाए। उन्होंने कहा नियमो के उलंघन करने पर होटल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

इस दौरान सीओ सिटी विजय थापा मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार, तल्लीताल एसओ विजय मेहता,शिवराज राणा आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page