नेपाल में हिंसा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक कर दिए सर्तक रहने के निर्देश

Share this! (ख़बर साझा करें)

अफवाह फ़ैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

देहरादून ( nainilive.com )- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम पड़ोसी देश नेपाल में बने राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए राज्य से जुड़ी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों, सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ हमारे सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध गहरे हैं इसलिए जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए नेपाली नागरिकों से संयमित और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने व सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही किसी भी अफवाह पर त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किए जाने, सीमा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त बढ़ाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page