हल्द्वानी में 24 वर्षीय युवक ने अपना गला काट कर करी जीवनलीला समाप्त, परिवार में कोहराम
Haldwani ( nainilive.com)- हीरानगर क्षेत्र में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से घर में ही धारदार हथियार से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सजल जोशी (24) ने रविवार को बाथरूम में जाकर चाकू से गला रेत लिया। उसकी चीख सुनकर जब परिजन पहुंचे तो सजल लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सजल बीबीए की पढ़ाई कर रहा था . सजल के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, उसने आत्महत्या से पहले इंटरनेट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग