पार्वती प्रेमा जगाती की फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 04 से 07 सितम्बर 2025 तक सरस्वती विद्यालय मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का संचालन बरेली स्टेडियम में किया गया, जिसमें अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सरस्वती विहार, नैनीताल की टीमों ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में सिल्वर मेडल तथा अंडर-17 वर्ग में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विशेष उल्लेखनीय है कि अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में विद्यालय की टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) प्रतियोगिता हेतु हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी और भी दृढ़ संकल्प एवं मेहनत के साथ तैयारी करें। विद्यालय प्रबंधक श्री श्याम अग्रवाल ने छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की और खेल के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह नेगी कहा की यह उपलब्धि न केवल हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि हमारे विद्यालय के अनुशासन, संस्कार और खेल भावना की भी झलक है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे। विद्यालय कोषाध्यक्ष श्री विपिन अग्रवाल ने भी छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं और उन्हें आगामी प्रयासों में सफलता की ओर बढ़ने के लिए उत्साहित किया। विद्यालय उपाध्यक्ष श्री अजय अरोड़ा तथा उप-प्रबंधक श्री  मनीष अग्रवाल ने भी विजेता खिलाड़ियों व कोच को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page