नैनीताल के जिवाजी कंपाउंड क्षेत्र में अराजक तत्वों के पत्थर फेंके जाने से भय का माहौल
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के जीवाजी कंपाउंड क्षेत्र में अराजक तत्वों के पत्थर फेंके जाने से भय का माहौल बना हुआ है। बीते 6-7 दिनों से कतिपय अराजक तत्व तल्लीताल, नैनीताल स्थित जिला पंचायत के फील्ड से जिवाजी कॉटेज कम्पाउण्ड परिसर, स्थित अधिवक्ता श्री राजेश चन्दोला के आवासीय भवन तथा उसके बगल में स्थित जिवाजी कॉटेज गेस्ट हाऊस की छतों पर सांयकाल 7:30 बजे से पत्थर फेंकना प्रारम्भ कर देते हैं तथा घरों में रह रहे लोगों के द्वारा शोर मचाने पर पत्थर फेंकना कुछ देर के लिए रोक देते हैं। कुछ समय बाद वे लोग उक्त जिला पंचायत के फील्ड के नीचे स्थित भवनों पर पुन पत्थर फेंकना प्रारम्भ कर देते हैं। यह पत्थरबाजी रात्रि 10:00 से 10:30 बजे तक चलती रहती है। उपरोक्त फील्ड के नीचे तथा श्री चन्दोला के भवन के ऊपर आम रास्ता भी है जिसमें आम जनमानस का आवागमन रहता है जिस कारण से उपरोक्त पत्थरबाजी में आम नागरिकों को जान माल का भी भय रहता है।
स्थानीय निवासियों ने क्षेत्रीय सभासद पूरन सिंह बिष्ट को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया। सभासद सहित स्थानीय निवासियों ने इस सम्बन्ध में पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए प्रकरण में जाँच करते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

वीबी ग्राम-जी (VB GRAM-G) योजना के क्रियान्वयन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा
स्कूलों में लगेगी नशा विरोधी विशेष कक्षा, अभिभावकों को भी किया जाएगा जागरूक – अपर जिला अधिकारी विवेक राय
शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और NISM के बीच समझौता, छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण