मांगों को लेकर सीएम से मिले एएनएम बेरोजगार

Share this! (ख़बर साझा करें)

-डीजी हेल्थ को भी दिया ज्ञापन

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- बेरोजगार एएनएम समिति ने सीएम और डीजी हेल्थ से मुलाकात कर संगठन से जुड़े लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। मांग की गई कि पूर्व में जो भर्तियां निकाली गई थी उन पर भर्तियां नहीं हो पाई। इसलिए सरकार को एएनएम की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन


सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीजी हेल्थ डा. तृप्ति बहुगुणा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि 2016 में नर्सिंग के लिए 440 पदों पर भर्ती निकली थी। बाद में इन पदों को घटाकर 380 ही कर दिया गया। बाद में उच्च न्यायालय में इन भर्तियों पर स्टे लगा दिया। बाद में न्यायालय ने स्टे हटाते हुए इन पदों पर शीघ्र भर्ती कराने के निर्देश दिए लेकिन अभी इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। मांग की गई कि इन पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएं। इस दौरान अध्यक्ष ललिता जोशी, उपाध्यक्ष नीमा नेगी, सचिव मीनाक्षी, उपसचिव रेनू चौहान, कोषाध्यक्ष ममता आर्या, धीरज जोशी आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page