हरेला पर्व हरियाली, खुशहाली एवं समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही संस्कृति, परम्परा एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का भी है प्रतीक- डीएम धीराज गर्ब्याल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वन विभाग द्वारा भूमियाधार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल , मुख्य विकास अधिकारी डाॅ.सन्दीप तिवारी, वन संरक्षक कुबेर सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल, दिनकर तिवारी द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।


कार्यक्रम में काफल, जामुन, आवला आदि फलदार पौंधों के साथ ही पीपल, चमेली, बोटल ब्रुश, अकेसिया, चिनार आदि प्रजाति के कुल 250 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक संजीव आर्य ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। इनको जीवित रखना भी हमारा दायित्व है ताकि ये पौंधे वृक्ष बनकर फल,फूल, शुद्ध हवा, पानी, छाया दें साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में सहायक हों। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण भी करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों पर गर्व है जिन्होंने हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के महापर्व हरेला की शुरूआत की, मौसम परिवर्तन के कारण इस पर्व की महत्ता लगभग पूरे विश्व में महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के इतिहास विभाग "इतिहास, सिनेमा और साहित्य: एक रचनात्मक संवाद" पर अतिथि व्याख्यान का व्याख्यान


इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी को हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हरेला पर्व हरियाली, खुशहाली एवं समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही संस्कृति, परम्परा एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चक्र को स्थिर रखने, जल, जंगल एवं जमीन को बचाये रखने व पर्यावरण को स्वस्थ बनाये रखने के लिए पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य करना होगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी की आज नैनीताल में नुक्कड़ सभा


कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, रेंजर ममता चन्द, सोनल पनेरू, प्रमोद तिवारी, तुनजा परिहार, सहित नितेश बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट गुड्डू, चन्दन जोशी, डाॅ.विकास वर्मा, मनोज, उमेश बिष्ट, सर्वप्रिय कंसल, संजीव तिवारी, मयंक भट्ट, नवीन भट्ट, चन्द्रेक बिष्ट, खष्टी बिष्ट, बीएस नेगी सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कल हल्द्वानी में होगी योगी आदित्यनाथ की रैली , यह रहेगा ट्रैफिक प्लान , सही से पढ़ कर ही निकले घर से
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page