मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय अत्याधिक भीड़ में दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

मथुरा (nainilive.com) –  उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय अत्याधिक भीड़ हो जाने के कारण दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई जबकि 6 के करीब घायल हो गए. घायलों को फिलहाल वृंदावन के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मरने वालो में एक महिला और एक पुरुष है. 

बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार होने वाली मंगला आरती के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना ज्यादा संख्या होने के कारण दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी पत्नी देव प्रकाश व भूलेराम कॉलोनी रुक्मणि बिहार वृंदावन निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई. राम प्रसाद मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

मंदिर में जिस समय हादसा हुआ, उस समय डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित भारी पुलिस बल मौजूद था. हादसा होते ही पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश हो रहे श्रद्धालुओं को मंदिर से निकालना शुरू कर दिया. इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

बताया जा रहा है कि मंदिर के 2 निकास द्वार हैं, 4 नंबर और 1 नंबर. 4 नंबर गेट पर एक श्रद्धालु दम घुटने के कारण बेहोश हो गया, उसे पुलिस कर्मी जब तक निकालते तब तक मंदिर से निकलने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक जमा हो गई, जिसकी वजह से अन्य श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा और हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को ले गए. रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर हुए इस हादसे के बाद एसएसपी ने बताया कि सफोकेशन अधिक हो जाने के कारण यह हादसा हुआ. फिलहाल स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है और घायलों का इलाज चल रहा है. काफी श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर आ कर हवा मिलने के बाद राहत मिल गई.

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page