आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com)- भाजपा युवा मोर्चा के जिले की टीम की घोषणा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कर दी गई है जिसमें नैनीताल नगर से आयुष भंडारी को युवा मोर्चा जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।आयुष पूर्व में युवा मोर्चा में मंत्री,उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य रह चुके है।इस बार संगठन ने उन्हें जिला मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।

आयुष भंडारी को यह नवीन दायित्व मिलने पर सांसद अजय भट्ट,विधायक सरिता आर्या,मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,जिला उपाध्यक्ष दया पोखरिया,महामंत्री हरीश राणा एवं आशीष बजाज,अरविंद पडियार,आनंद बिष्ट,मनोज जोशी, प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा मोहित रौतेला,विक्रम राठौर,शैलेंद्र बरगली,सभासद भगवत रावत,मंडल अध्यक्ष भाजयुमो रितुल कुमार,मोहित पंत,हर्षित बिष्ट,करन,संजय,प्रशांत सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page