इग्नू की बी.एड./बी.एस.सी नर्सिंग (पी.बी) और पीएच.डी. की प्रवेश परीक्षा 08 जनवरी, 2023 को

Share this! (ख़बर साझा करें)

News Desk, Nainital ( nainilive.com )- इग्नू की बी.एड./बी.एस.सी नर्सिंग (पी.बी) और पीएच.डी. की प्रवेश परीक्षा 08 जनवरी, 2023 को होने जा रही है। जिन भी परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वो दिनांक 08.01.2023 को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच जाएँ।

इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू की बी.एड./बी.एस.सी नर्सिंग (पी.बी) और पीएच.डी की प्रवेश परीक्षा के लिए उत्तराखंड में दो केंद्र डी. ए. वी. पीजी कॉलेज, देहरादून एवं एम. बी. पीजी कॉलेज, हल्द्वानी बनाये गए हैं। परीक्षार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अथवा इग्‍नू के होमपेज के अलर्ट सैक्‍शन में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें एवं प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को भली भांति पढ़ लें जिससे कि परीक्षा केंद्र पर उन्हें कोई व्यावधान उत्पन्न न हो। अंत में उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक –

http://ignou.ac.in/ignou/bulletinboard/news/latest/detail/Link_for_Downloading_Hall_Ticket_of_Entrance_Examination_of_BEDPHDBSCNPB-861

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page