बी डी पांडे अस्प्ताल में पर्दे के पीछे काम कर रहा कोरोना वॉरियर्स

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च से कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन के बाद अपने अपने स्तर से लोग समाज में कोरोना वॉरियर्स के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे है। तो कुछ लोग पर्दे के पीछे रहकर भी इस दौरान निस्वार्थ जन सेवा में जुटे हुए है।

ऐसे ही एक शख्स तल्लीताल हरि नगर निवासी नंदलाल आर्य, पिछले पांच सालों से राजकीय चिकित्सालय बीड़ी पांडे में निस्वार्थ सेवा कर रहे है। वे हर रोज ओपीडी के दौरान अस्प्ताल में मौजूद रह कर, डॉक्टरों और मरीजो के बीच समन्वय बनाने का कार्य करते है।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

नंदलाल कोरोना महामारी के बीच भी लगातार अस्प्ताल में डॉक्टरों के साथ एक कर्मचारी की तरह सेवा दे रहे है।इस महामारी में जहाँ लोग अस्प्ताल जाने में भी डर रहे है। वही नंदलाल लगातार तल्लीताल हरिनगर अपने निवास से हर रोज अस्प्ताल पहुँच डॉक्टरों व मरीजो की मदद कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

नंदलाल ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से लगातार अस्प्ताल में सेवा कर रहे है, उनके पास आय का कोई जरिया नही है।लेकिन अस्प्ताल के डॉ उनकी काफी मदद करते है। नंदलाल ने अस्प्ताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एमएस दुग्ताल, की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनकी पूरी मदद करते है।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page