बीडी पांडे अस्प्ताल को मिला वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के एकमात्र बीडी पांडे राजकीय चिकित्सालय अस्प्ताल में लंबे समय से खाली पड़ा ह्रदय रोग विशेषज्ञ का पद अब भरने जा रहा है।

पीएमएस डा केएस धामी ने बताया कि 1982 बैच के कानपुर से पास आउट सुप्रसिद्ध वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ऐके जोशी ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन

डॉ. जोशी बुधवार से बीडी पांडे अस्पताल में बैठेंगे और सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हृदय रोगियों को देखेंगे। डॉ. जोशी 15 वर्ष पूर्व भी यहां रह चुके हैं। इधर वे देहरादून से यहां स्थानांतरित हुए हैं। पूर्व में उन्होंने वीआरएस यानी समय पूर्व सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था, जो स्वीकार नहीं हुआ। इसके बाद वे वापस नैनीताल में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page