सभासद जगाती ने मुख्यमंत्री व कुमाऊं आयुक्त को भेजा शिकायती पत्र

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के मल्लीताल अयारपाटा क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की दोहरी नीति के चलते मुख्यमंत्री व कुमाऊं आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है।

जगाती ने बताया कि अयारपाटा क्षेत्र के गुलाटी भवन के नीचे सच्चर जी के घर में दिल्ली से एक परिवार आया है जिसे बीडी पांडे अस्प्ताल प्रशासन ने होम क्वारन्टीन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी जिले रेड जोन है।फिर भी उनको होम क्वारन्टीन किया गया है। जबकि हमारे नैनीताल के और अयार पाटा के बच्चो को टीआरसी हल्द्वानी, में क्वारन्टीन किया जा रहा है। प्रशासन की इस दोहरी नीति के खिलाफ उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत व कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी को शिकायती पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उन्होंने बताया कि शनिवार को उनका धरना था लेकिन बारिश व स्वास्थ्य कैंप के चलते उनको अपना धरना स्थिगित करना पड़ा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page