बीडी पांडे अस्प्ताल के लैब टेक्नीशियन ने उपवास पर रहकर भी किया अपना कार्य पूरा

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के रक्त कोष में तैनात सभी लैब टेक्नीशियन द्वारा मंगलवार को उपवास पर रहकर अस्प्ताल आए लोगो को उनके विरोध प्रदर्शन से कोई दिक्कत ना हो इसलिए उन्होंने कार्य का बहिष्कार नही करते हुए,अपना कार्य पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने समस्त मांगों के लिए सरकार से अपील की।

रजनीश मिश्रा ने बताया कि सभी राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में तैनात सभी लैब टेक्नीशियन पूरे दिन भूखे रहने के बावजूद अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमजा की "पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां" संगोष्ठी व कार्यशाला जून में

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों का अनदेखा किया जा रहा है। भारत सरकार की तर्ज पर राज्य में विभन्न अस्पतालों में कार्यरत सभी लैब टेक्नीशियन को भो जोखिम भत्ता दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

बता दे कि उत्तराखंड राज्य के विभिन्न राजकीय अस्पतालों में तैनात लैब टैक्निशियन की मांग नही माने जाने पर वे लोग सोमवार से आंदोलन का दूसरा चरण के तहत उपवास पर है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

उपवास पर रहने वालों में रजनीश मिश्रा गिरीश मौनी,बसंत लोहनी,रेणुका, वरुण,गुजन पंत तथा कुबेर मावड़ी आदि है।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page