सेंट मेरी में अध्ययनरत छात्रा हर्षिता मेहरा की उपलब्धि पर अधिवक्ताओ ने दी शुभकामनाएं
नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के सेंट मेरी में अध्ययनरत छात्रा हर्षिता मेहरा ने हाई स्कूल की परीक्षा में में 92.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने परिजनों का मान बड़ाया है। हर्षिता के पिता राजन सिंह मेहरा पेशे से अधिवक्ता है व हल्द्वानी एवं नैनीताल जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते करने के साथ ही हल्द्वानी बार एसोसीएशन के पूर्व सचिव भी रह चुके है। हर्षिता की माता हेमा मेहरा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर गंगोलीहाट में तैनात है।
हर्षिता वर्तमान में अपने नाना नानी के साथ नैनीताल में ही रहकर पड़ाई कर रही है। वे आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर बन उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी सेवाये देना चाहती है। हर्षिता ने कहा कि वे डॉक्टर बन पहाड़ के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका लक्ष्य है जिसे वे अपनी मेहनत से हासिल करेंगी। हर्षिता अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अधिवक्ता राजन मेहरा माता हेमा मेहरा के अलावा अपने नाना नानी व अध्यापको को देती है। हर्षिता की उपलब्धि पर हल्द्वानी बार एसोसिएशन के साथ ही हल्द्वानी के अधिवक्ताओ ने भी खुशी जतायी है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी