कर्नाटक विधानसभा में ऐतिहासिक जीत पर नगर कांग्रेस परिवार ने जताया हर्ष
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – कर्नाटक विधानसभा में ऐतिहासिक जीत पर नगर कांग्रेस परिवार द्वारा पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल व नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा डॉ भावना भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी करी गई ।तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बयान जारी कर कहा कि बजरंगबली व न्याय के देवता शनिदेव के आशीर्वाद से कर्नाटक की जनता ने आज ऐतिहासिक फैसला दिया है जिस प्रकार से धर्म ,जातिवाद व नफरत की राजनीति पर भारत जोड़ने की पहल सफल रही है, नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल अपने शीर्ष नेतृत्व व कर्नाटक की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करती है। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री रमेश पांडे, मुन्नी तिवारी ,सरस्वती खेतवाल, सभासद निर्मला चंद्रा,बंटू आर्या, त्रिभुवन फर्त्याल ,सुनीता आर्या,गीता मंडल ,आशा भट्ट ,शुभम बिष्ट, सुशीला बिष्ट,चंपा सनवाल,मनोज भट्ट, नरेंद्र सक्सेनाआदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग