बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : सीएम धामी ने दर्ज की शानदार जीत , 54 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत
कोश्यारी के सलाहकार से सीएम तक का सफर, उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है . उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 54121 वोटों से पराजित किया है। अंतिम 13 राउंड की गिनती के बाद कुल 61595 वोटों की गिनती हुई जिसमे से सीएम धामी को 57268 मत मिले , वहीँ कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3147 मत मिले।

बीते फ़रवरी माह में बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव लड़ा था, इसमें बीजेपी को तो जीत मिल गयी , लेकिन सीएम धामी खुद खटीमा से चुनाव हार गए थे। बावजूद इसके पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को ही दुबारा सीएम बनाया। चम्पावत विधानसभा से निर्वाचित हुए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने उन्हें चम्पावत से उपचुनाव लड़ने का आग्रह किया था , जिसके बाद वे चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतरे थे. इस सीट पर 31 मई को वोटिंग हुई थी.


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
आध्यात्मिकता से ही बनेगा भारत विश्वगुरु – ध्रुव रौतेला
मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित स्वैच्छिक संस्था धरोहर खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जी0 बी0 पन्त राजकीय इंटर कॉलेज भवाली छात्र छात्रों व पी0एल0वी0 अधिकार मित्रो एस0डी0आर0एफ0 के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण व विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का उच्चाधिकारियों द्वारा किया निरीक्षण