बड़ी खबर : अंकिता के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना , लगाए गंभीर आरोप
Ankita Bhandari Murder Case देहरादून ( nainilive.com ) – अंकिता भंडारी के अंतिम संस्कार करने से उनके परिजनों ने मना कर दिया है । वहीं मीडिया से वार्ता करते हुए अंकिता के पिता ने प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए हैं । अंकिता का बीते दिवस पोस्टमार्टम के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया था । आज अंकिता का अंतिम संस्कार होना था , लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अंदेशा जताते हुए अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात मीडिया से कही है ।
अंकिता के भाई एवम पिता ने प्रारंभिक रिपोर्ट को असंतोषजनक करार दिया है । वहीं उन्होंने प्रशासन पर भी सबूतों को मिटाने को लेकर रिजॉर्ट में बुल्डोजर चलाने की कार्यवाही जल्दबाजी में करने के गंभीर आरोप लगाए हैं । इसके साथ ही उन्होंने अंकिता के केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द सुनवाई को मांग की है । हालांकि प्रशासन अंकिता के परिजनों को मनाकर जल्द अंतिम संस्कार कराने के प्रयास में है ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप