भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या ने भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया जनसम्पर्क

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या ने भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तल्लीताल बाज़ार क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। नैनीताल से भाजपा की घोषित प्रत्याशी सरिता आर्या के समर्थन में भाजपा संगठन ने स्थानीय व्यापारी एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भाजपा के समर्थन में मतदान एवं प्रचार की अपील की। वहीँ भाजपा कार्यकर्ताओं के सरिता आर्या के समर्थन में खुलकर आने से भाजपा के प्रचार को भी गति मिलने लगी है।

जनसम्पर्क अभियान में विधायक प्रत्याशी सरिता आर्या के साथ मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट , जिला उपाध्यक्ष विवेक साह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया किशन पोखरिया , मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट , पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद मनोज जोशी , सभासद मोहन सिंह नेगी, सभासद कैलाश रौतेला , कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बहादुर रौतेला , पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रीना मेहरा , जीवन्ति भट्ट, तुसी साह , कविता त्रिपाठी , ममता साह , आरती बिष्ट , रूपा आर्या , मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर , आयुष भंडारी , कुंदन बिष्ट , विकास जोशी , विशाल वर्मा , विमल बिष्ट , मोहित साह , अरुण कुमार रमेश सुयाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page