कार्यकर्ताओं की मेहनत से विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है भाजपा:सांसद अजय भट्ट
कार्यकर्ताओं की मेहनत से विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है भाजपा:सांसद अजय भट्ट
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- रविवार को नगर के मल्लीताल नैनीताल क्लब के शैले हॉल में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते आज भाजपा देश ही नहीं बल्कि विश्व में नंबर एक पार्टी बन चुकी है।
उन्होंने कहा 6 अप्रैल 1980 में भाजपा के गठन के बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते पार्टी हमेशा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पहले राष्ट्र फिर पार्टी और अंत में परिवार के सिद्धांतों पर चलने वाले कार्यकर्ताओं के चलते ही आज पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य के लिए टीम तैयार करने में जुटी है जिसके चलते आज उत्तराखंड में 500 युवाओं की एक टीम तैयार की जा चुकी है जो कि भविष्य में भाजपा की बागडोर संभालेंगे।


चाइना को लेकर उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसलों व सेना को दी गई खुली छूट के चलते आज हम चाइना का डटकर मुकाबला कर रही है। सांसद ने मुख्यमंत्री पर हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश पर कहा कि समय-समय पर विरोधियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर कीचड़ उछालने का कार्य किया जाता रहा है। लेकिन हमेशा की तरह हमारी पार्टी पवित्र बनकर उभरी है।
महेश नेगी प्रकरण को लेकर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अभी उसमें जांच चल रही है और ऐसे मामलों में पार्टी अपने स्तर से भी जांच करती है। और जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता, तब तक इसमें कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा अगर सही में कोई दोषी पाया जाता है। तो संगठन से उसको निष्कासित करने में भी देर नहीं की जाती है।
हरक सिंह रावत मामले में उन्होंने कहा की हरक सिंह रावत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। और संगठन और उनके बीच में कोई नाराजगी नहीं है। बड़ी पार्टी होने के चलते छोटी छोटी बातें होती रहती हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत,भानु पंत,मोहित साह आदि मौजूद रहे।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री
दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर