नैनीताल पहुँचे भगत दा ने कहा प्रवासियों के लिए प्रदेश में ही रोजगार की ब्यवस्था करेगी सरकार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से लौट रहे प्रवासियों के लिए उत्तराखंड में रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से प्रवासियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। हुनर और कार्य के मुताबिक संबंधित को सूक्ष्म उद्योग विकसित कर रोजगार दिया जाएगा। हालांकि विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों से सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
गुरूवार को नैनीताल पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत क्षणिक पत्रकारों से रूबरू हुए। सूखाताल स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से दो लाख 30 हजार प्रवासी अबतक उत्तराखंड लौटने के लिए आवेदन कर चुके हैं। अनुमान है कि इस लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रदेश में करीब 3 लाख प्रवासी पहुंचेंगे। जिनकी घर वापसी के लिए पूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कहा कि जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूंथों के मुखियाओं को निर्देशित किया गया है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। ऐसे लोगों को लॉकडाउन के बाद प्रदेश में ही रोजगार देना भी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। प्रदेश में सूक्ष्म लघु उद्योग विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ समेत अन्य स्थानों से लोगों को अनुमति नहीं दी जा रही है। कहा कि कोरोना लॉकडाउन से पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड की आर्थिकी करीब 20 साल पिछड़ गई है। ऐसे में एक फिर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करना होगा। सरकार की ओर से राज्य में लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरूस्त की जा रही हैं। इस दिनों डॉक्टरों व्यवस्था तथा अस्पतालों की क्षमता भी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित संस्था नैनीताल ने किया सदभावना भोज कार्यक्रम का आयोजन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page