भाजपा ने की बड़ी कार्यवाही , पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 लोगों को किया निष्काषित

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com ) – भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण 6 नेताओं पर कड़ी कार्यवाही की है । पार्टी विरोधी सुर अपनाने और पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने को लेकर 6 लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। जिन सदस्यो पर कार्यवाही की गई है उनमे टीका प्रसाद मैखुरी कर्ण प्रयाग से , महावीर सिंह रागंड़ धनौल्टी से , जितेंद्र नेगी डोईवाला से , धीरेन्द्र चौहान कोटद्वार से , मनोज शाह भीमताल से तथा राजकुमार ठुकराल रुद्र्पुर से है।

यह भी पढ़ें 👉  सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन

मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं कि जाएगी । यहां गौर करने वाली बात है कि भारतीय जनता पार्टी को अनुशाषित पार्टी माना जाता है । लेकिन इस बार के चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर जिस तरह के विरोध एवम भीतरघात का पार्टी को सामना करना पड़ रहा है , वह सोचनीय है ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page