ब्रेकिंग – चुनावी ड्यूटी देने कोटद्वार पहुंचे बी एस एफ के 30 जवान निकले कोरोना पॉजिटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – कोटद्वार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पहुंची बीएसएफ की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी में तैनात 82 में से 30 जवान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जवानों को कोरोना किट देकर क्वारंटीन कर दिया है।

इसके बाद से पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। यह कंपनी कोटद्वार से पहले राजस्थान के भुज बॉर्डर पर सेवा दे रही थी। सभी जवान मंगलवार को कोटद्वार पहुंचे थे और राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी में रह रहे थे। एहतियात के रूप में जवानों की कोरोना सैंपलिंग कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

दुगड्डा ब्लाक के कोविड नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीआईसी कण्वघाटी में जाकर सभी 82 जवानों के कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट किए, जिसमें 82 में से 30 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित जवानों को जीआईसी कण्वघाटी में अलग से क्वारंटीन कर दिया है। वहीं दूसरे जवान भी इसी स्कूल में रुकें हैं लेकिन उन्हें दूसरा कमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page