ब्रेकिंग न्यूज़ – हरीश चंद्र दुर्गापाल ने छोड़ी कांग्रेस, लड़ेंगे निर्दलीय
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस ने संध्या डालाकोटी को टिकट देकर पुराने व दिग्गज नेता हरीश चंद्र डालाकोटी को एक तरह से नज़रअंदाज़ किया गया जिस पर आज लालकुआं में हरीश चंद्र दुर्गापाल ने निर्दलीय चनाव लड़ने के संकेत दिए है। आपको बताते चले की प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और दूसरे प्रबल दावेदार हरेंद्र बोरा का टिकट काटते हुए संध्या डालाकोटी को अपना अधीकृत प्रत्याशी बनाकर लालकुआं से मैदान में उतारा है।
जिसके बाद दोनों ही नेताओ के हजारों समर्थकों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए दोनों में से किसी एक को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ाने का फैसला लेते हुए मंगलवार (आज) पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर महापंचायत बुलाई। इस दौरान दूसरे प्रबल दावेदार हरेंद्र बोरा भी अपने समर्थकों संग वहां मौजूद थे।
इसी दौरान कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी भी अपने समर्थकों के साथ प्रातः 11:30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में पहुंची, जहां कांग्रेस में टिकट न मिलने से आक्रोशित दुर्गापाल समर्थकों ने मुख्य द्वार बंद कर संध्या को बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद हरीश चंद दुर्गापाल से ना मिल पाने देने से छुब्ध संध्या डालाकोटी अपने समर्थकों के साथ कुछ देर तक उनके आवास के गेट के बाहर ही बैठने के बाद दरवाजे से ही बैरंग लौट गई।
फिलहाल कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकट बेचे जाने का आरोप लगाते हुए हरीश चंद्र दुर्गापाल के समर्थकों ने लालकुआं सीट पर हरीश चंद्र दुर्गापाल को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान के साथ कांग्रेस की राह में रोड़ा तो खड़ा कर ही दिया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

अमजा की “पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां” संगोष्ठी व कार्यशाला जून में
लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन